Home Real खबर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने लोगों से कहा- काम के बीच वक्त निकालकर...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने लोगों से कहा- काम के बीच वक्त निकालकर Physical Relation बनाएं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। अब उन्होंने अपने नागरिकों से Physical Relation को लेकर एक अनोखी अपील भी की है।
पुतिन ने लोगों से कहा है कि काम के दौरान भी समय निकालकर शारीरिक संबंध बनाएं, ताकि रूस की जनसंख्या में वृद्धि हो सके। पुतिन ने कहा, “रूसियों का भविष्य अब उनकी तादाद पर निर्भर करता है और रूसी नागरिकों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन का यह बयान देश में जन्म दर में हो रही गिरावट के संदर्भ में आया है। रूस में वर्तमान में जन्म दर 1.5 बच्चे प्रति महिला है, जबकि जनसंख्या को बनाए रखने के लिए इसे 2.1 बच्चे प्रति महिला होना चाहिए।

10 लाख लोग देश छोड़ चुके

यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग के कारण रूस से लगभग 10 लाख लोग, खासकर युवा वर्ग, देश छोड़ चुके हैं। इसके चलते देश की जनसंख्या पर और भी अधिक प्रभाव पड़ा है। रूस की सरकार अब इस चुनौती का सामना करने के लिए ठोस कदम उठाने की कोशिश कर रही है।

पुतिन पहले भी कर चुके हैं अपील

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने रूस की जनसंख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाने की बात की हो। पिछले साल दिसंबर में भी उन्होंने रूसी महिलाओं से अपील की थी कि वे कम से कम 8 बच्चों को जन्म दें। पुतिन ने कहा था, “हमारी दादी-नानी के जमाने में 7-8 बच्चे होना आम बात थी, हमें फिर से बड़े परिवारों की परंपरा को शुरू करने की जरूरत है।”

… तो इसलिए Physical Relationship की बात

1999 के बाद से रूस की जन्म दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024 की पहली छमाही में लगभग 6 लाख बच्चों का जन्म हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 16,000 कम है। वहीं, जनवरी से जून तक 3 लाख 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे जनसंख्या में लगातार गिरावट आ रही है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इसे देश के भविष्य के लिए खतरनाक बताया है।

‘मदर हिरोइन’ अवॉर्ड की घोषणा

2022 में पुतिन ने यह भी घोषणा की थी कि जो महिलाएं 10 बच्चे पैदा करेंगी, उन्हें ‘मदर हिरोइन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी दिया जाता था, जब रूस की जनसंख्या तेजी से घट रही थी। हालांकि, 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यह अवॉर्ड बंद कर दिया गया था, जिसे अब पुतिन फिर से शुरू कर रहे हैं।