Home दुनिया मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान लापता

मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य विमान लापता

लिलोग्वे. अफ्रीकी देश मलावी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को ले जा रहा विमान आसमान में गायब हो गया। 51 वर्षीय उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा सैन्य विमान में सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने सोमवार यानी 10 जून की सुबह मलावी की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरी थी। ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान रडार से गायब हो गया।
इस घटना से अफ्रीकी देश मलावी में हड़कंप मच गया है। शीर्ष सैन्य अधिकारियों का अब तक विमान के क्रू से संपर्क नहीं हो पाया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस सैन्य विमान में उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा के साथ कुल 10 लोग सवार थे। इनमें क्रू मेंबर और सैन्य अधिकारी बताए जा रहे हैं।

विमान को मजुजु में करनी थी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को लेकर उड़ान भरने वाले इस सैन्य विमान को मजुजु में लैंडिंग करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विमान रडार से गायब हो गया। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इधर, इस घटना के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने यात्रा रद्द कर दी है। वे बहामास जाने वाले थे।