Home Real खबर Web Series Lovers के लिए Update: 2026 में Ott पर रिलीज होंगे...

Web Series Lovers के लिए Update: 2026 में Ott पर रिलीज होंगे इन सुपरहिट सीरीज के नए सीजन

दोस्तों, यदि आप बेहतरीन Web Series के दीवाने हैं तो यह खबर आपके लिए है। real khabri आपके लिए लाया है एकदम रियल खबर।
…तो चलिए शुरू करते हैं। मसला ऐसा है कि ओटीटी की दुनिया में 2026 बेहद खास है। इस साल छह बड़ी वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज होने जा रहे हैं। इनमें से कुछ का शूटिंग शेड्यूल आखिरी दौर में है तो कुछ की फाइनल एडिटिंग हो रही है। ये सभी वेबसीरीज सीक्वल हैं।

Web Series की ये फ्रेंचाइजी गुदगुदाती हैं। असली दुनिया से रूबरू कराती हैं और ​सस्पेंस में डाल देती हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाहिद कपूर स्टारर Web Series ‘Farzi’ है। अब इस web series का season 2 आ रहा है। वहीं, फैमिली ड्रामा से भरपूर Gullak का Season 5 भी रिलीज होने को तैयार है। यही नहीं, रवि किशन की ‘मामला लीगल है’ का सीजन 2 भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देने के लिए तैयार है।

फर्जी सीजन 2

शाहिद कपूर की सुपरहिट वेब सीरीज फर्जी का दूसरा सीजन 2026 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। पहले सीजन में नकली नोटों की दुनिया, तेज रफ्तार कहानी और दमदार ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधे रखा था। सीजन 2 में कहानी और भी बड़े स्केल पर जाने वाली है, जहां शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के बीच की टक्कर और ज्यादा दिलचस्प होगी।
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
कास्ट: शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, केके मेनन

गुल्लक सीजन 5

मिडिल क्लास परिवार की जिंदगी को बेहद सच्चे और इमोशनल अंदाज में दिखाने वाली सीरीज गुल्लक अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है। इस बार भी दर्शकों को मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी खुशियां, परेशानियां और रिश्तों की गर्माहट देखने को मिलेगी। यह सीरीज हर उम्र के दर्शकों से खास कनेक्शन बनाती है।
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
कास्ट: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी

कोहरा सीजन 2

नेटफ्लिक्स की क्राइम-थ्रिलर कोहरा का दूसरा सीजन भी कन्फर्म हो चुका है। पहले सीजन की तरह इस बार भी कहानी रहस्यमयी माहौल, अपराध और गहरे मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर आधारित होगी। नए सीजन में कहानी और ज्यादा डार्क, इंटेंस और सस्पेंस से भरी होने की उम्मीद है।
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कास्ट: सुविंदर विक्की, बरुण सोबती

मामला लीगल है सीजन 2

कोर्टरूम ड्रामा को हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ पेश करने वाली सीरीज मामला लीगल है का दूसरा सीजन भी इसी साल दर्शकों के सामने आएगा। पहले सीजन में वकीलों की जिंदगी और अदालत की अंदरूनी कहानी को मजेदार अंदाज में दिखाया गया था। सीजन 2 में नए केस, नए ट्विस्ट और ज्यादा ह्यूमर देखने को मिलेगा।
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कास्ट: रवि किशन, नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट

पंचायत सीजन 5

फुलेरा गांव की राजनीति, देसी कॉमेडी और सादगी भरी कहानी के साथ पंचायत सीजन 5 भी 2026 में लौट रही है। इस बार गांव की राजनीति और ज्यादा दिलचस्प मोड़ ले सकती है। सचिव जी, प्रधान जी और गांव के बाकी किरदार एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करेंगे।
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
कास्ट: जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता

स्कैम 2010: द सुब्रतो रॉय सागा

लोकप्रिय स्कैम फ्रैंचाइजी की अगली पेशकश स्कैम 2010 में सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रतो रॉय की कहानी दिखाई जाएगी। यह सीरीज भारत के सबसे चर्चित कॉर्पोरेट मामलों में से एक पर आधारित होगी। उम्मीद है कि यह शो भी पहले स्कैम सीरीज की तरह दर्शकों को मजबूती से बांधे रखेगा।
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (संभावित)
क्रिएटर: हंसल मेहता

…तो ये तो हुई वर्ष 2026 के फेमस वेब सीरीज के सीक्वल की पूरी बात। इसके अलावा  देश में और भी पॉपुलर वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। जल्द ही उनकी भी रिलीज डेट सामने आएगी। इस तरह दर्शकों को 2026 में मारक मजा मिलने वाला है। realkhabri.com आपको पूरी जानकारी के साथ रियल खबर देगा। ऐसे ही और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए https://realkhabri.com/

 

also read this article

अमेरिका में Bihari chai wala, 782 रुपए की चाय और 1512 में बेच रहा पोहा